बॉलीवुड के फिल्म निर्माता साजिद नाडियादवाला को शुक्रवार को उनके ही सुरक्षाकर्मी ने रिवाल्वर दिखाकर लूट लिया।
पुलिस ने बताया कि नाडियादवाला के वर्सोवा स्थित आवास पर पिछले छह माह से प्रभात त्रिपाठी नामक सुरक्षाकर्मी तैनात था।
पुलिस के अनुसार आज सुबह प्रभात ने नाडियादवाला और उनकी पत्नी को रिवाल्वर दिखाकर धमकाया और उनसे करीब 30 लाख रुपए मूल्य के गहने और सात लाख रुपए नकद लूट लिए और भाग गया। जाते-जाते उसने चेतावनी भी दी कि वे पुलिस में सूचना न दें। |