मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > ताज एक्सप्रेस वे का काम फिर ठप
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ताज एक्सप्रेस वे का काम फिर ठप
नोएडा से आगरा तक बनाए जा रहे ताज एक्सप्रेस वे का काम एक बार फिर ुक गया। जमीन के बदले मुआवजा बढ़ाने की माँग को लेकर मांट तहसील के 66 गाँवों के किसान पुन: धरने पर बैठ गए हैं। उन्हें व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई का भी समर्थन मिल रहा है।

जिला मुख्यालय पर मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस वे के मानागढ़ी तिराहे पर किसान नेता रामबाबूसिंह कटैलिया के नेतृत्व में धरने पर बैठे किसानों की माँग है कि उन्हें भी नोएडा के किसानों के समान ही मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए।

उनका तर्क है कि सरकार ऊसर व बंजर भूमि वाले क्षेत्र के किसानों को भरपूर मुआवजा दिला रही है, जबकि उनकी भूमि तो खेती के लिए सबसे उत्तम भूमि में से है। यहाँ भूमि की उच्च उपादेयता के साथ सिंचाई के भी संसाधन पूरे जनपद में सबसे अच्छे हैं फिर भी सरकार ठेका लेने वाली एजेंसी को पूरा मुआवजा देने में आनाकानी कर रही है।

किसानों का कहना है कि उनके क्षेत्र में बिजली का भी गंभीर संकट है, जिसके निपटारे के लिए 132 केवीए का बिजलीघर स्थापित किया जाना चाहिए। उनके इस मुद्दे पर व्यापारी भी किसानों के साथ आ गए हैं। किसानों ने अपनी माँगें मनवाने के लिए एक्सप्रेस वे निर्माण कर रहे जेपी ग्रुप के कारिंदों को मिट्टी की भर्त करने से रोकने के बाद शासन-प्रशासन पर भी अपना दबाव बनाने के लिए चक्काजाम करने का ऐलान कर दिया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
दिल्ली में नरम हुए सर्दी के तेवर
अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम का आगाज शीघ्र
देशभक्ति गीतों के पर्याय महेंद्र कपूर
विफलता ने आगे बढ़ना सिखाया-शाहरुख
ताजिये में आग लगने से नौ लोग जले
सपा की सूची से कांग्रेस असहज