दिल्ली में शुक्रवार सुबह भी खिली धूप निकलने से ठंड से राहत महसूस की गई।
मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार आज न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले कुछ दिनों तक पारा आठ डिग्री तक चढ़ने के बाद कल 4.5 डिग्री तक लुढ़क गया था। हालाँकि सुबह से ही खिली धूप निकलने से ठंड से राहत थी। सूत्रों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान हलकी बदली छाई रहने और कोहरा गिरने की सम्भावना है। |