मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम का आगाज शीघ्र
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम का आगाज शीघ्र
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने कहा है कि अंग प्रत्यारोपण पर शीघ्र ही एक राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। रामदास ने यहाँ आयोजित प्रवासी दिवस के मौके पर बताया कि अंग प्रत्यारोपण के राष्ट्रीय कार्यक्रम का मकसद देश में इस दिशा में सुविधाओं को बढ़ाना है।

इसके जरिये देश में एक नेटवर्क स्थापित किया जाएगा ताकि अंग दानदाताओं और अंग चाहने वालों के मध्य संपर्क स्थापित करने में आसानी हो। इसके लिए नियमों में आवश्यक फेरबदल किया गया है।

इस मौके पर भारतीय मूल के डॉक्टरों की वैश्विक संस्था गैपियो ने भी काम शुरू कर दिया है। संस्था की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय मूल के डॉक्टरों का समूह एक ताकतवर समूह है और यह संगठन भारत की बतौर कुशल शिक्षित पेशेवरों के देश के रूप में ख्याति दिलाने में मदद करेगा।

संबंधित जानकारी खोजें
और भी
देशभक्ति गीतों के पर्याय महेंद्र कपूर
विफलता ने आगे बढ़ना सिखाया-शाहरुख
ताजिये में आग लगने से नौ लोग जले
सपा सूची से कांग्रेस असहज
अजय देवगन का चालान कटेगा
पुंछ में मुठभेड़ खत्म, आतंकी नहीं मिले