मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > सपा की सूची से कांग्रेस असहज
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सपा की सूची से कांग्रेस असहज
सीटों के बँटवारे के मुद्दे पर जारी बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी की ओर से लखनऊ लोकसभा सीट से संजय दत्त और रामपुर से जयाप्रदा को उतारे जाने की एकतरफा घोषणा से कांग्रेस असहज दिखाई दे रही है। पार्टी ने यह संकेत दिया कि वह दोनों सीटों से अपने उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है।

कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश के पार्टी प्रभारी दिग्विजयसिंह ने कहा कि लखनऊ सीट से उम्मीदवार खड़े किए जाने की संभावना है। इस सीट पर अभी फैसला नहीं हुआ है। रामपुर सीट पर हमारा मजबूत दावा है और हमारे पास उम्मीदवार हैं।

यह पूछे जाने पर कि सीटों के बँटवारें के मुद्दे पर जारी बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी का यह कदम क्या पार्टी के लिए परेशानी पैदा करने वाला है, सिंह ने कहा कि अगर ऐसा है भी तो भी मैं यह नहीं कहूँगा।

जहाँ सपा ने मौजूदा सांसद जयाप्रदा को रामपुर सीट से उतारे जाने का ऐलान किया है वहीं कांग्रेस इस सीट से पूर्व सांसद बेगम नूर बानो को खड़ा करना चाहती है। इन सीटों समेत सपा ने कुल 28 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

संजय दत्त को लखनऊ लोकसभा सीट से उतारे जाने के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि संजय और उनका परिवार कांग्रेस के बेहद करीब है और इस मुद्दे को बातचीत के जरिये सुलझाया जा सकता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन सीटों पर सपा ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उसमें रामपुर को छोड़कर कोई भी सीट मतभेद की सीट नहीं है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अजय देवगन का चालान कटेगा
पुंछ में मुठभेड़ खत्म, आतंकी नहीं मिले
कमांडर समेत 47 उग्रवादी गिरफ्तार
आतंकवादी शिविरों पर हमला करे सेना-मुलायम
इमरान की हिरासत अवधि बढ़ी
सियासी मैदान में उतरे संजय दत्त