मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर में आतंकवादियों के खुफिया अड्डे पर छापा मारकर ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस को समीपवर्ती कुपवाड़ा जिले के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के इस अड्डे का पता लगा।

पुलिस ने इस अड्डे से सात हथगोले, एक राइफल, ग्रेनेड 300, छह एके मैगजीन और एक रिमोट कंट्रोल बैटरी सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध
एसएमएस भी हो सकता है तलाक का आधार
फ्लैट आवंटन मामले की जाँच शुरू
रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में हादसा
सलमान की अर्जी पर फैसला टला
...और निहाल हो गई नन्ही माँ