मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध
पंजाब में जालंधर जिले के तलवान गाँव में बुधवार को एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाता हुआ एक बंदूकधारी अतिविशिष्ट दरवाजे से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार राय ने बताया कि हथियारबंद व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ मुख्यमंत्री के बगल में खड़ा देखा गया। उस समय अकाली विधायक गुरदीपसिंह भुल्लर का भोग कार्यक्रम हो रहा था। उल्लेखनीय है कि भुल्लर का हाल ही में चंडीगढ़ में देहांत हो गया था।

इस समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे तथा अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीरसिंह भी मौजूद थे। घटना के सिलसिले में एक सबइंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
एसएमएस भी हो सकता है तलाक का आधार
फ्लैट आवंटन मामले की जाँच शुरू
रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में हादसा
सलमान की अर्जी पर फैसला टला
...और निहाल हो गई नन्ही माँ
मनोज तिवारी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव