डीडीए ने राष्ट्रीय राजधानी में 5000 से अधिक फ्लैटों के आवंटन के लिए निकाले गए विवादास्पद ड्रॉ की आंतरिक जाँच बुधवार को शुरू कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि वित्तीय सलाहकार नंदलाल की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति इस बात की जाँच करेगी कि क्या फ्लैटों के आवंटन के लिए पूरी प्रक्रिया को अपनाया गया तथा क्या आवेदनों की सही तरीके से जाँच की गई।
समिति का गठन डीडीए के उपाध्यक्ष एके निगम ने किया। समिति शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट देगी। |