मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में हादसा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में हादसा
रिलायंस पेट्रोलियम की गुजरात स्थित जामनगर में हाल ही में चालू हुई निर्यात केंद्रित रिफाइनरी में हुई एक दुर्घटना में दो इंजीनियरों की मृत्यु हो गई।

रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा कि जामनगर की आरपीएल रिफाइनरी के निर्माण क्षेत्र में एक दुर्घटना हुई है। दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा कि आरआईएल संयंत्र में रिफाइनिंग से संबद्ध सभी परिचालन और हाल में चालू हुई रिफाइनरी में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है। यह पूछने पर कि क्या कोई विस्फोट हुआ है कि प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ दुर्घटना हुई है।

यह पूछने पर कि दुर्घटना में बाहरी लोगों को हाथ है, तो उन्होंने कहा कि हमें ऐसा नहीं लगता। हालाँकि उन्होंने कहा कि कंपनी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जामनगर के जिलाध्यक्ष वीपी पटेल ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सलमान की अर्जी पर फैसला टला
सपा की केन्द्र सरकार को धमकी
मनोज तिवारी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
कांग्रेस-सपा में 72 सीटों पर समझौता
अध्ययन के लिए उपग्रह भेजेगा भारत
एक साथ कार्यक्रम देंगे रविशंकर-अनुष्का