मुंबई की एक विशेष अदालत ने फिल्म अभिनेता सलमान खान की विवादास्पद फिल्म 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके'की बकाया फीस के लिए दाखिल अर्जी पर फैसला 17 जनवरी तक टाल दिया।
अभियोजन पक्ष इस मामले में साफ कर चुका है कि उसे अभिनेता की फीस के भुगतान पर कोई आपत्ति नहीं है।
सलमान ने अर्जी देकर इस फिल्म की बकाया फीस के भुगतान का अनुरोध किया है, क्योंकि फिल्म में अंडरवर्ल्ड के फाइनेंस के आरोपों के बाद फिल्म का प्रदर्शन कोर्ट रिसीवर ने करवाया था और फिल्म से हुई आय सरकारी खजाने में जमा करवाई गई थी। सलमान खान का कहना था कि उनके 25 लाख रुपए बकाया हैं। |