मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > कांग्रेस-सपा में 72 सीटों पर समझौता
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस-सपा में 72 सीटों पर समझौता
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच 72 सीटों पर सहमति बन गई है।

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह ने बुधवार को अपने गृहनगर राघौगढ़ में कहा उप्र में कांग्रेस और सपा एक समझौते के तहत मिलकर चुनाव लड़ेंगे और शेष सीटों पर भी सहमति बन जाएगी।

सिंह ने राष्ट्रपिता के संबंध में उत्तरप्रदेश के एक मंत्री की कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए मंत्री को बर्खास्त करने की माँग की। उन्होंने कहा इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन भी करेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री मायावती पर चंदा उगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए सरकारी दफ्तरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अध्ययन के लिए उपग्रह भेजेगा भारत
एक साथ कार्यक्रम देंगे रविशंकर-अनुष्का
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
इनेलोद और भाजपा में मतभेद नहीं-चौटाला
गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतना चाहते हैं रहमान
सेना के नाम से मीडिया को फर्जी मेल