प्रसिद्ध सितार वादक रविशंकर और उनकी बेटी अनुष्का शंकर 11 जनवरी को हैदराबाद में एक साथ कार्यक्रम पेश करेंगे।
भारत में काफी लंबे समय बाद पिता और पुत्री कोई कार्यक्रम पेश करेंगे। इससे पहले विगत साल मार्च में इन्होंने चेन्नई में सितार वादन कार्यक्रम पेश किया था। हालाँकि इन्होंने पिछले साल विश्व के कई शहरों में एक साथ कई कार्यक्रम पेश किए थे।
हैदराबाद इंटरनेशनल कंवेन्शन सेंटर में इस कंसर्ट का आयोजन आंध्रप्रदेश पर्यटन विकास संघ लिमिडेट कर रहा है। यह पहला अवसर है जब पिता और पुत्री एक साथ यहाँ कार्यक्रम पेश करेंगे।
सितार मंडली के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में सामान्य रागों के अलावा नई रचना भी पेश की जाएगी। |