मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > एमबीए छात्रा से दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
एमबीए छात्रा से दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार
एमबीए की 24 वर्षीय छात्रा के अपहरण और कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में पाँच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया छात्रा के मित्र द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि नोएडा के सेक्टर 39 स्थित ग्रेट इंडिया प्लेस में खरीदारी के बाद छात्रा उसके साथ कार में लौट रही थी, जब सोमवार शाम लगभग पाँच बजे सेक्टर 121 में यह हादसा हुआ।

पुलिस ने आज सुबह हुसैन श्रीकांत, संजय सुधीर और गौतम को गिरफ्तार किया है, जबकि पाँच अन्य की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक (नोएडा सिटी) अशोक त्रिपाठी ने बताया इन सभी को रामगढ़ी चौकंदी गाँव (आरोपियों का निवास) से गिरफ्तार किया गय

आरोपी 18 से 25 आयु वर्ग के हैं और उनमें से कुछ स्नातक डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं। दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर में रहने वाले छात्रा के मित्र ने दावा किया कि मोटरसाइकिलों पर सवार युवक उन्हें एक नाले के नजदीक ले गए।

त्रिपाठी ने कहा छात्रा के मित्र अमित तलवार ने कहा कि वे मॉल से निकलकर 900 मीटर ही आगे बढे़ होंगे कि कुछ मोटरसाइकिल सवारों ने उन्हें घेर लिया और जबर्दस्ती उनकी कार में घुस गए। उनमें से एक ने गाड़ी का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया।

उन्होंने कहा कि इन युवकों ने अपने हाथों में बैट और विकेट ले रखी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दूरी तक वाहन चलाने के बाद वे एक निर्जन स्थान पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्रा के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया इसके बाद वे छात्रा और उसके मित्र का मोबाइल फोन लेकर वहाँ से भाग गए। त्रिपाठी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जिस समय उन्होंने नाले के नजदीक छात्रा और उसके मित्र को रोका, उस समय वे कार नहीं चला रहे थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
शेखावत लड़ सकते हैं लोस चुनाव
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गोस्वामी का निधन
कसाब 19 जनवरी तक पुलिस हिरासत में
उपग्रह के जरिये बात करेंगे किसान
बढ़ रही है बिग बी की व्यस्तता
बर्खास्त न्यायाधीश को राहत नहीं