मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > बढ़ रही है बिग बी की व्यस्तता
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
बढ़ रही है बिग बी की व्यस्तता
बढ़ती उम्र और तमाम अटकलों से बेअसर मेगास्टार अमिताभ बच्चन काम में तन्मयता से जुटे हैं। आने वाले समय में उनकी व्यस्तता और बढ़ जाएगी।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि पेरिस के द सलोन दू सिनेमा ने उनसे संपर्क किया है। वह पेरिस में उनकी फिल्मों का पुनरावलोकन सत्र आयोजित कर रहा है। उसी दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या की कुछ फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

अमिताभ ने लिखा है कि एक बार फिर हम लोग एक साथ होंगे। यह कल्पना मुझे सम्मान से अधिक रोमांचित कर रही है। इसके बाद बारी है दावोस की, जहाँ सलोन के आयोजन के कुछ ही दिन बाद अमिताभ को जाना है।

उन्होंने लिखा है इकानोमिक फोरम ने भारतीय सिनेमा में मेरे योगदान को मान्यता देते हुए मेरा सम्मान करने की इच्छा जताई है। मुझे स्विट्जरलैंड के अल्पचर्चित शहर दावोस में शून्य से भी कम तापमान में सम्मानित किया जाएगा।

इसके बाद अमिताभ संभवत: न्यूयॉर्क जाएँगे। न्यूयॉर्क में ऐश्वर्या की फिल्म पिंक पैंथर 2 का प्रीमियर होगा और उसी दौरान अभिषेक का जन्मदिन भी होगा। अमिताभ दोनों ही मौकों पर मौजूद रहना चाहते हैं।

कानूनी विवादों में घिरी रामगोपाल वर्मा की फिल्म शूबाइट का नाम बदलकर जानी मस्ताना कर दिया गया है। बिग बी ने उम्मीद जताई है कि इस फिल्म को लेकर चल रहा विवाद फरवरी तक खत्म हो जाएगा और इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए अमिताभ को लॉस एंजिल्स जाना होगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बर्खास्त न्यायाधीश को राहत नहीं
केपीटी के पूर्व अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का मामला
यौन उत्पीड़न मामले में स्कूल पर जुर्माना
किले से अभियान में बाधा नहीं-सेना
मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार
पापा (फारूक) कहते हैं...