दोहरे हत्याकांड में शामिल एक अपराधी को जमानत देने के आरोप में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा बर्खास्त किए गए एक अस्थायी न्यायाधीश राजीव कुमार के मामले में उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा यह उच्च न्यायालय की पूर्ण अदालत का निर्णय है। कुछ नहीं किया जा सकता।
राजीव कुमार ने अपनी बर्खास्तगी को यह कहते हुए चुनौती दी थी कि एसीआर के मुताबिक वे एक ईमानदार न्यायाधीश हैं। |