जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र के भाटी धार के जंगल में आतंकवादियों को खदेड़ने में मजबूत किले जैसे ढाँचे के बाधा खड़ी करने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए सेना ने कहा कि वहाँ की दुर्गम भौगोलिक स्थिति दहशतगर्दों को छिपने में मदद कर रही है।
भाटी धार इलाके में आतंकवादियों को मौजूदगी की खुफिया सूचना पर सेना ने 31 दिसंबर को अपना अभियान शुरू किया था, जो अभी तक जारी है।
मुठभेड़ के बारे में अब तक चुप रहने के बाद सेना ने कहा कि भाटी धार से आतंकवादियों को निकाल बाहर करने में इलाके के उतार-चढ़ाव वाला इलाका होने के कारण देरी हो रही है।
मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। सेना ने दावा किया है कि चार आतंकवादी भी मारे गए हैं। |