जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने राज्य में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के सत्ता में आने के बाद सात महीने से लागू राज्यपाल शासन समाप्त किए जाने को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी की।
राजभवन के प्रवक्ता ने बताया उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नई मंत्रिपरिषद के शपथ लेने से पहले इस आशय का आदेश जारी किया गया।
राज्य में 10 जुलाई 2008 से राज्यपाल शासन लागू था। गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली पूर्व कांग्रेस-पीडीपी सरकार के गिरने के बाद राज्यपाल शासन लगाया गया था। |