त्रिपुरा के हृंगखालपारा में गुरुवार को ऑल त्रिपुरा टाईगर्स फोर्स के पाँच कट्टर उग्रवादियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने बताया कि पाँचों उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान एक कारबाईन कई गोलियाँ और एक हथगोला सौंपा। पाँचों को पूछताछ के लिए तेलियामुमरा थाने में रखा गया है।
उग्रवादियों की पहचान प्रियरंजन देववर्मा, मनोज देववर्मा, रतन साधन जमातिया, अनंत देववर्मा और उषारंजन देववर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पिछले दो महीनों में एटीटीएफ और बीएनसीटी के 50 से अधिक उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। |