लंदन की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को शुक्रवार को आसपास चक्कर लगाना पड़ा क्योंकि रनवे पर एक कुत्ता देखा गया।
अधिकारियों ने कहा कि रनवे पर कुत्ता दो बार आ गया, जिसके कारण लंदन से आ रही विर्जिन एटलांटिक की उड़ान को आसपास चक्कर लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रवेश स्थलों को सील करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। |