मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > सलमान की याचिका पर सुनवाई टली
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सलमान की याचिका पर सुनवाई टली
मुंबई की एक विशेष अदालत ने फिल्म अभिनेतसलमान खान की उस अर्जी पर सुनवाई 16 दिसंबर तक टाल दी, जिसमें उन्होंने विवादास्पद फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' में अपनी बकाया फीस 25 लाख के भुगतान की माँग की है।

महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून अदालत के न्यायाधीश वाईडी शिंदे ने सुनवाई इसलिए टाल दी क्योंकि जिलाधिकारी ने अदालत में उपस्थित होने के लिए मोहलत माँगी। जिलाधिकारी ने कहा कि वे 26 नवंबर के आतंकवादी हमले से प्रभावितों के परिजनों को मुआवजा वितरित करने की प्रक्रिया में व्यस्त हैं।

लगभग छह वर्ष पहले आई फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' पर अंडरवर्ल्ड के पैसे से बनने के आरोप लगे थे और फिल्म निर्माता नाजिम रिज्वी तथा फाइनेंसर भरत शाह की गिरफ्तारी के बाद अदालत ने कोर्ट रिसीवर की नियुक्ति कर फिल्म का प्रदर्शन करवाया था।

बाद में फिल्म से हुई आय सरकारी खजाने में जमा कराई गई थी। सलमान खान का कहना है कि उनके 25 लाख रुपए बकाया हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
महाराष्ट्र के मुखिया का फैसला आज
अब हथियार नहीं उठा पाएगा कासब
आतंकी केन्द्रों को ध्वस्त करें-कलराज
कश्मीर में घुसे दो आतंकी गिरफ्तार
कामा अस्पताल के बाहर हथगोला मिला
कासब को है हथियारों की अच्छी जानकारी