मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > आतंकी केन्द्रों को ध्वस्त करें-कलराज
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आतंकी केन्द्रों को ध्वस्त करें-कलराज
अरविन्द शुक्ला
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं उत्तरप्रदेश में पार्टी प्रभावी कलराज मिश्र ने कहा है कि भारत को बांग्लादेश एवं पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी प्रशिक्षण केन्द्रों को ध्वस्त करना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि मंबई में आतंकी हमला नही छद्म युद्ध था। इस मामले में आईएसएसआई, पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का नाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार को पाकिस्तान के विरुद्ध कड़ा रूख अपनाना चाहिए और बांग्लादेश में हूजी द्वारा तथा पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण केन्द्रों को ध्वस्त करना चाहिए।

कलराज मिश्र ने कहा कि पाकिस्तान की हिमाकत तो देखें। जब उनसे सरकार ने तत्कालीन गृहमंत्री आडवाणी द्वारा 20 आतंकवादियों की सूची देकर उनको भारत को सौंपने की मांग की ई तो पाकिस्तान साफ मुकर गया। भाजपा नेता ने कहा कि जब देश को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए कई अन्य देशों का कूटनीतिक समर्थन हासिल है तो अब बांग्लादेश एवं पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी प्रशिक्षण केन्द्रों को ध्वस्त कर देना चाहिए।

कलराज मिश्र ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीरामजन्म स्थल भी आतंकवादियों के निशाने पर है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस्तीफा लेने के प्रश्न पर भाजपा नेता मिश्र ने कहा कि किसी पर दोषारोपण ठीक नही। केन्द्र सरकार अपना नाकारपन छिपाने के कारण ऐसे आरोप लगा रही है।

मुंबई में हुई आतंकी घटना के पीछे खुफिया तंत्र की असफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता ने राजनीतिज्ञों पर जो अपना आक्रोश जाहिर किया वह स्वाभाविक था। उन्होंने स्वीकार किया कि राजनीतिक इच्छा शक्ति के अभाव में जनता की सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए थी जबकि सरकार इसमें पूर्णतः विफल रही है।

आतंकवाद की लड़ाई के विरूद्ध भाजपा हर प्रकार का सहयोग देने को तैयार है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भाजपा उपाध्यक्ष के बयान पर भाजपा ने अपना निर्णय व्यक्त कर दिया है। इसमें और कहने की कोई गुंजाइश नही है। उन्होंने कहा कि जनता की प्रतिक्रिया को वे सकारात्मक लेतें हैं।

एनएसजी की सुरक्षा घेरे मे चलने वाले भाजपा के नेता क्या अपने गार्ड वापस कर देगें इसके उत्तर में भाजपा नेता ने कहा कि एनएसजी सुरक्षा गार्ड किसे मिले या न मिले यह निर्णय करना सरकार का काम है। सरकार लोगों की सुरक्षा की आवश्यकता के अनुरूप निर्णय लेती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कश्मीर में घुसे दो आतंकी गिरफ्तार
कामा अस्पताल के बाहर हथगोला मिला
कासब को है हथियारों की अच्छी जानकारी
कम वेतन में काम करते हैं भारतीय छात्र
पर्यटकों के लिए पहचान पत्र जरूरी
तीस हजारी अदालत में बम की सूचना