जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी पासपोर्ट पर नेपाल के रास्ते भारत में घुसे दो कश्मीरी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यहां इस आशय की जानकारी दी। कश्मीर घाटी में पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान के पासपोर्ट पर कश्मीर में घुसे छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलवामा बस स्टैंड पर जम्मू-कश्मीर पुलिस एवं 55वीं राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त नाके पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जान मोहम्मद बट एंव शौकत अहमद वानी के रूप में हुईं।
दोनों आतंकवादियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने पाकिस्तान में प्रशिक्षण लिया है। वर्ष 1998 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर गए थे, जहाँ उन्होंने हथियारों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनके कब्जे से पाकिस्तानी पासपोर्ट एवं पहचानपत्र बरामद किए गए हैं। |