मुंबई में बुधवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस परिसर में आरडीएक्स मिलने के बाद गुरुवार को कामा अस्पताल के बाहर एक जीवित हथगोला मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निरस्त कर दिया।
उल्लेखनीय है कि कामा अस्पताल को भी आतंकवादियों ने 26 नवंबर की रात निशाना बनाया था।
पुलिस के अनुसार अस्पताल के एक मरीज ने कचरे के डिब्बे में हथगोला देखा और पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ता वहाँ पहुँचा और पूरे परिसर को खाली कराया गया तथा हथगोला निरस्त किया गया।
पुलिस के अनुसार यह हथगोला उसी गोलाबारूद का हिस्सा था जो आतंकवादी अपने साथ लाए थे। |