राजधानी दिल्ली के तीस हजारी अदालत परिसर में बम होने की सूचना वाले एक फोन कॉल के बाद अफरातफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तलाशी में कोई बम बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को सुबह करीब सवा नौ बजे एक फोन आया कि अदालत परिसर में बम रखा गया है।
इस सूचना पर बम निरोधक दस्ते सहित भारी संख्या में पुलिस बल को अदालत परिसर के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर को खाली कराने के बाद वहाँ गहन तलाशी जारी है, लेकिन अभी तक कोई बम बरामद नहीं किया गया है। अदालत में अगले आदेश तक आज सभी मुकदमों की सुनवाई स्थगित कर दी गई है। |