आंध्रप्रदेश में सोमपेटा और बुर्वा स्टेशनों के बीच पटना-इर्नाकुलम सुपरफास्ट ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 16 लोग घायल हो गए हैं।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे पूर्वी तटवर्ती रेलवे के पालसा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद हुई। इस दुर्घटना में ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए जबकि दो पलट गए।
इस दुर्घटना में घायलों को सोमपेटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को बस द्वारा बुर्वा ले जाया गया है।
ट्रेनों के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण दोनों ही ट्रैकों को नुकसान हुआ है। इसके कारण पूर्वी तटवर्ती रेल लाइन पर यातायात प्रभावित हुआ है। इस क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से चलाई जा रही हैं। |