मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट भी निशाने पर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट भी निशाने पर
-विनोद अग्निहोत्र

मुंबई पर आतंकवादी हमलों के बाद भारत के खिलाफ सक्रिय अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों के निशाने पर अब दिल्ली और देश के सत्ता प्रतिष्ठानों के केंद्र हैं। इनमें राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक के इलाके में स्थित सभी महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें हैं। अपनी एक रिपोर्ट में केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सरकार और पुलिस को आगाह किया है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में भारत के खिलाफ सक्रिय आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोइबा ने राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, साउथ ब्लॉक, नार्थब्लॉक समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों और मेट्रो स्टेशनों के फोटो और नक्शे हासिल कर लिए हैं।

मुंबई पर हमलों के बाद इस आतंकवादी संगठन का अगला ऑपरेशन दिल्ली पर हो सकता है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सरकार, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सलाह दी है कि इस सूचना के मद्देनजर इन महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए समुचित कदम फौरन उठाए जाने चाहिए।

अभी जब सरकार, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों का सारा ध्यान मुंबई की घटना पर है तो मौके का फायदा उठाकर लश्कर यह ऑपरेशन कभी भी कर सकता है, इसलिए सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
उड़ीसा का मंत्री सेक्स स्केंडल में शामिल!
बर्बरता की हदें लाँघ दी थी आतंकियों ने
पुलिस में नहीं जाना चाहता शहीद का बेटा
डेरा प्रमुख से पुलिस की पूछताछ
सो गया तो मर गया...!
बचने के गुर सीखते समय खाई गोली