मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > सो गया तो मर गया...!
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सो गया तो मर गया...!
ओबेरॉय होटल में एनएसडी कमांडो पर गोलियाँ बरसाने वाले आतंकी ने जब अपने मुखिया को सैटेलाइट फोन से संपर्क कर कहा कि मुझे बहुत नींद आ रही है तो मुखिया ने कहा कि सो गया तो मर गया, जो काम दिया है उसे अंजाम दो।

पुलिस द्वारा बरामद सैटेलाइट फोन के एसएमएस और टैपिंग से यह जानकारी पुलिस को बरामद हुई है। इन आतंकियों ने 8821621330743 सैटेलाइट फोन पर मुखिया से बात की थी तो आतंकियों के पास 8821651135541 नंबर का सैटेलाइट फोन था।

पुलिस के सूत्रों ने बताया, मुखिया इन आतंकियों को टीवी देखकर हर पल की जानकारी दे रहा था, जिससे आतंकियों को अपनयोजनाएँ बदलने में कामयाबी मिल रही थी। टैपिंग से पता चला है कि इस मुखिया ने ताज के एक आतंकी से कहा था कि वह सारे बम एक साथ फेंककर उनका धमाका करें।

पुलिस ने जब फोन टैपिंग शुरू किया तो लगा कि मुखिया कहीं आसपास ही है इसलिए उसकी तलाशी शुरू की, लेकिन बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान में हैं और वहाँ टीवी देखकर वह आतंकियों को जानकारी दे रहा है। आतंकी मुखिया के साथ लगातार बात कर रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि हमले के पहले यह आतंकी अल कुबेर जहाज से पोरबंदर आए और वहाँ पर उन्होंने कुबेर लॉन्‍च पर कब्जा किया और उस पर सवार चार मछुआरों को मार कर पानी में फेंक दिया, तब अल हुसैन के कप्तान ने फोन कर कहा कि मैंने चार बकरे हलाल किए हैं, एक बकरा आप खा लो। रॉ ने इसे टेप कर लिया था, लेकिन इसका मतलब समझने तक आतंकियों ने मुंबई पर हमला कर दिया था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बचने के गुर सीखते समय खाई गोली
सीएसटी से चार किलो आरडीएक्स बरामद
कौन है कासब की आतंकी बहन?
पुजारियों का वेतन 2 रुपए मासिक!
पाँच मिनट का मौन रखेंगे सिनेकर्मी
अरूणाचल भारत का अभिन्न अंग