नरीमन हाउस में आतंकी हमले के दौरान मारे गए इसराइली नागरिक रब्बी गैव्रियल होल्जबर्ग जब आतंकवादियों की गोलियों के शिकार बने उस समय वह आतंकवादी हमले से बचना सिखाने वाली पुस्तक पढ़ रहे थे। गौरतलब है कि इसराइल खुद भी फिलिस्तीनी आतंकवाद का शिकार है।
नरीमन हाउस में रब्बी के शव के पास कुछ यहूदी धार्मिक पुस्तकों के अलावा एक और पुस्तक पड़ी थी, जिसका मूलपाठ यह था कि यदि आतंकवादी आपके घर घुस आए तो उनका सामना कैसे करें। रब्बी की पत्नी रिवका की भी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
होल्जबर्ग दंपति का इसराइल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पता चला है कि रिवका गर्भवती थी। इस दंपति का दो वर्ष का बेटा मोशे आतंकवादियों के इस हमले में आश्चर्यजनक रूप से बच गया है। बच्चे को उसकी आया ने आतंकवादी हमला होने के तत्काल बाद नरीमन हाउस से निकाल लिया था। इसराइली सरकार आया को देश का सर्वोच्च सम्मान देने के बारे में विचार कर रही है। |