मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > कौन है कासब की आतंकी बहन?
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कौन है कासब की आतंकी बहन?
मुंबई में आतंकी हमले के दौरान पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी ने जाँचकर्ताओं को बताया है कि गोलीबारी से पहले और बाद में भी मुस्लिम पोशाक पहने हुए एक महिला ने शहर की सड़कों पर उनका मार्गदर्शन किया था। जाँचकर्ताओं का कहना है कि पकड़ा गया आतंकवादी आजम आमिर कासब इस महिला को बहन कहकर संबोधित कर रहा है। पुलिस ने इस महिला की तलाश तेज कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि शहर में गोलीबारी शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने कासब को एक बुर्केवाली महिला के साथ बाजार में सूखे मेवे खरीदते देखा था। गौरतलब है कि कासब ने अपने दूसरे साथी अबु डेरा इस्माइल खाँ के साथ मिलकर कामा हॉस्पीटल में आतंकी हमले को अंजाम दिया था।

हॉस्पीटल के आसपास के निवासियों का कहना है कि एक महिला ने हमले के बाद कासब की मदद की थी। वहाँ के एक दुकानदार का भी कहना है कि दोनों आतंकवादियों के साथ कम से कम एक महिला जरूर थी।

एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि कासब ने हॉस्पीटल में प्रवेश करते ही गोली चलाना शुरू कर दिया था। इससे कुछ पल पहले ही बुर्के के नीचे सलवार-कमीज पहनी एक महिला ने पानी के पाइप के जरिए हॉस्पीटल में घुसने का प्रयास किया। यह महिला हथियारबंद नहीं थी और उसने एक घर के दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया था। बाद में उन्होंने उस परिवार से पानी माँगा।

इस हमले के बाद कासब और अबु की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जबकि महिला भागने में सफल हो गई। अब पुलिस इस महिला को ढूँढने का प्रयास कर रही है। आतंकवादी से पूछताछ कर रहे जाँचकर्ताओं ने इस बारे में अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पुजारियों का वेतन 2 रुपए मासिक!
पाँच मिनट का मौन रखेंगे सिनेकर्मी
अरूणाचल भारत का अभिन्न अंग
नेता आतंकवाद से निपटने में नाकाम:आमिर
बाँध टूट चुका है, पानी बह रहा है-अमिताभ
केरल के मुख्यमंत्री ने दु:ख और खेद जताया