मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > पाँच मिनट का मौन रखेंगे सिनेकर्मी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पाँच मिनट का मौन रखेंगे सिनेकर्मी
देशभर के सिनेकर्मी मुंबई के आतंकवादी हमलों में शहीद हुए लोगों के सम्मान में कल पाँच मिनट का मौन रखेंगे। अखिल भारतीय फिल्म कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश तिवारी ने बताया कि इस पहल के लिए निर्माताओं से सहयोग की अपील की गई है।

उन्होंने कहा निर्माताओं ने इस अपील को स्वीकार कर लिया है और वे देश भर में सभी शूटिंग स्थलों पर अपराह्न 4 बजे पाँच मिनट का मौन रखेंगे।

यह परिसंघ देश के सिने कर्मचारियों के विभिन्न संघों का मुख्य संगठन है जिसमें महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल आदि प्रमुख फिल्म निर्माण केन्द्र शामिल हैं।

गौरतलब है कि देश की वित्तीय राजधानी पर गत सप्ताह हुए आतंकवादी हमलों में 193 लोगों की मौत हो गई थी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अरूणाचल भारत का अभिन्न अंग
नेता आतंकवाद से निपटने में नाकाम:आमिर
बाँध टूट चुका है, पानी बह रहा है:अमिताभ
केरल के मुख्यमंत्री ने दु:ख और खेद जताया
जादू की झप्पी में छिपा है नि:स्वार्थ स्नेह
शहीद मेजर के परिजनों की अपील