आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने अरूणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि यह भारत का अभिन्न अंग है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ध्यान गुरु श्रीश्री रविशंकर ने तवांग में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और कोई भी बाहरी शक्ति राज्य की एक इंच जमीन भी हमसे नहीं ले सकती।
चीन की सीमा पर स्थित तवांग जिले की दो दिवसीय दौरे पर आए श्रीश्री रविशंकर ने अरूणाचल प्रदेश पर चीन के लगातार दावे पर कहा कि जब हम उनकी संस्कृति का सम्मान करते हैं तो हम उनसे भी ऐसी ही उम्मीद करते हैं।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों को भारत के साथ मतभेद उत्पन्न करने की बजाय व्यापार के जरिए संबंध मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए। |