मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > बाल ठाकरे ने एटीस को लताड़ा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बाल ठाकरे ने एटीस को लताड़ा
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कहा कि मालेगाँव बम विस्फोट मामले में संदिग्ध आरोपियों पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) मकोका लगाकर हिन्दुओं को आतंकवादी के रूप में पेश कर बदनाम करना चाहती है।

ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में एटीएस को धन्यवाद नामक शीर्षक में लिखा है कि जाँच का सारा खेल हिन्दुओं को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है और एटीएस को उनके खेल में सफल होने की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि हमारी एटीएस इतनी तेज है कि अमेरिका और रूस की खोजी एजेंसियाँ भी इनके आगे शरमा जाएँगी क्योंकि इनके पास साक्ष्यों की कोई कमी नहीं होती।

एटीएस के संबंध में उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ उनके पास बहुत ठोस सबूत होने का दावा किया गया था और हमारी एटीएस इस तरह के साक्ष्यों को एकत्र करने में काफी माहिर है। ठाकरे ने आगे कहा है कि एक समाचार पत्र ने एटीएस के संबंध में पर्दाफाश किया है कि एटीएस ने हिन्दू संगठनों के नेताओं की हत्या का षड़यंत्र रचा था, जिससे हिन्दू एजेंडा और हिन्दू एकता को तोड़ा जा सके।

ठाकरे ने एटीएस की चुटकी लेते हुए कहा है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ी जान को भी खतरा होने की सूचना है, इसके लिए अमेरिका की गुप्तचर एजेंसी परेशान है, लेकिन अब उनकी परेशानी दूर हो सकती है यदि वह अपना काम एटीएस को सौंप दे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
दीनदार अंजुमन के 23 सदस्य दोषी करार
मणिपुर में पाँच उग्रवादी मारे गए
यात्री ले जाने के लिए फिर लौटा विमान
हिंदुओं को तोड़ना चाहते हैं विघटनकारी-संघ
मुझे मारना चाहती है एटीएस-पुरोहित
सुधाकर को पता था अपना भविष्य