मणिपुर में पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार देर रात हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पाँच उग्रवादी मारे गए।
पुलिस ने बताया कि इम्फाल के मेयांग में पुलिस और असम राइफल्स के जवानों के साथ हुई संयुक्त मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने बताया कि लाम्लाई के नोंगब्रेन में पुलिस और सैनिकों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए। उग्रवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
एक अन्य मुठभेड़ में इंफाल पूर्व जिले के ही लीइमापान क्षेत्र में सुरक्षा बलों के हाथों दो उग्रवादी मारे गए। |