मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > यात्री ले जाने के लिए फिर लौटा विमान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यात्री ले जाने के लिए फिर लौटा विमान
एयर इंडिया के एक विमान को उस विमान यात्री को ले जाने के लिए आधे रास्ते से लौटाया गया जो अपनी बीमार पत्नी को देखने के लिए नागपुर जाना चाहता था, लेकिन हवाई अड्डे पर हुई गड़बड़ी के कारण वह विमान में सवार नहीं हो पाया था।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा विमान को विशुद्ध रूप से मानवीय आधार पर वापस बुलाया गया, क्योंकि यात्री की पत्नी की हालत गंभीर थी और वहाँ जाने के लिए केवल एक ही विमान था।

अधिकारी ने कहा कि हमने विमान को वापस बुलाया, क्योंकि यात्री ने हमारे कर्मचारियों को बताया कि उसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार है और उसके लिए नागपुर पहुँचना बेहद आवश्यक है।

यात्री की पहचान जाहिर नहीं की गई है। गलती से अहमदाबाद जाने वाले विमान तक ले जाने वाली बस में सवार हो जाने के कारण वह नागपुर जाने वाले विमान में सवार नहीं हो पाया था। जब वह विमान के नजदीक पहुँचा और उसने अपना बोर्डिंग पास दिखाया तो उसे बताया गया कि नागपुर जाने वाला विमान रवाना हो चुका है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
हिंदुओं को तोड़ना चाहते हैं विघटनकारी-संघ
मुझे मारना चाहती है एटीएस-पुरोहित
सुधाकर को पता था अपना भविष्य
भुजबल और ठाकरे एक मंच पर
आइटम गर्ल राखी सावंत नए रूप में
चुनाव विरोधियों पर बल प्रयोग, 45 घायल