मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > हिंदुओं को तोड़ना चाहते हैं विघटनकारी-संघ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिंदुओं को तोड़ना चाहते हैं विघटनकारी-संघ
मालेगाँव बम विस्फोट के आरोपियों के हक में हिंदूवादी संगठन एक हो रहे हैं। उनमें फूट डालने के लिए ही तरह-तरह की खबरें फैलाई जा रही हैं।

यह बात विस्फोटों के आरोपियों द्वारा आरएसएस के नेताओं को मारने की योजना बनाने की मीडिया रिपोर्ट पर संघ के सरकार्यवाह मोहन भागवत ने कही।

गौरतलब है कि अंग्रेजी अखबार ने महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय को पेश कथित रिपोर्ट के हवाले से खबर दी है कि मालेगाँव बम विस्फोटों के आरोपियों ने आरएसएस के बड़े नेताओं को मारने की भी साजिश रची थी।

रिपोर्ट के मुताबिक संघ के ही एक स्वयंसेवक ने कर्नल पुरोहित और पांडे के साथ मिल कर संघ के सरकार्यवाह मोहन भागवत और संघ की मुस्लिम विंग के इंद्रेश को मारने की योजना बनाई थी। हालाँकि गृह मंत्रालय के अधिकारी इस तरह की कोई भी रिपोर्ट से इनकार कर रहे हैं।

एटीएस के प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल ने बताया हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है और न ही हमने किसी को इस तरह की जानकारी दी है। यह खबर कहाँ से आई हमें पता नहीं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मुझे मारना चाहती है एटीएस-पुरोहित
सुधाकर को पता था अपना भविष्य
भुजबल और ठाकरे एक मंच पर
आइटम गर्ल राखी सावंत नए रूप में
चुनाव विरोधियों पर बल प्रयोग, 45 घायल
पुरोहित के लैपटॉप में कोई सबूत नहीं