मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > आइटम गर्ल राखी सावंत नए रूप में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आइटम गर्ल राखी सावंत नए रूप में
बॉलीवुड फिल्मों की आइटम गर्ल राखी सावंत ने अपनी छवि बदलने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होंने एक व्यक्तिगत वेबसाइट शुरू करने की योजना भी बनाई है।

सावंत के प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस वेबसाइट के जरिये राखी के चाहने वाले उनसे संवाद स्थापित कर सकेंगे। यह वेबसाइट एक महीने की अवधि में शुरू हो जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि यह राखी की छवि बदलने की कवायद का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राखी पहले ही एक घरेलू नाम है।

उन्होंने कहा ‍कि कुछ लोग उनसे नफरत कर सकते हैं, लेकिन अधिकतर लोग अनुकरणीय अदा के लिए उनसे मोहब्बत करते हैं। तकनीक का इस्तेमाल करके हम राखी को एक नया रूप दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि कुछ महीनों में लोगों को एक नई राखी सावंत मिले।

उन्होंने कहा कि यह नवीन वेबसाइट बौद्धिक जगत में राखी को एक नई पहचान देगी और उनके व्यक्तित्व में एक नया आयाम जोड़ेगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
चुनाव विरोधियों पर बल प्रयोग, 45 घायल
पुरोहित के लैपटॉप में कोई सबूत नहीं
गाँधीनगर में अब नहीं टूटेंगे मंदिर
गोधरा दंगों की दोबारा जाँच, 7 गिरफ्तार
करुणानिधि ने की मारन बंधुओं की निंदा
सपा नेता को दस साल की सजा