गुजरात में गोधरा दंगा मामले की दोबारा जाँच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित विशेष जाँच दल (एसआईटी) ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सलाहकार समेत सात लोगों को नरोदा ग्राम जनसंहार मामले में गिरफ्तार किया है।
नरोदा इलाके के भाजपा के पूर्व सलाहकार अशोक पटेल, जितेंद्र मोदी, युवा भाजपा फूला व्यास, अरविंद पटेल, कानू व्यास, विपुल पारिख और मुकेश प्रजापति को हत्या, दंगा फैलाने और आगजनी के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई के पूर्व प्रमुख आर. राघवन और उत्तरप्रदेश के पूर्व डीजी सीडी सतपथी और गुजरात के तीन आईपीएस अधिकारी गीथा जोहरी, शिवानंद झा और आशीष भाटिया विशेष जाँच दल शामिल हैं। |