मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता
Last Modified: मुंबई (वार्ता) , गुरुवार, 6 नवंबर 2008 (23:25 IST)

बिहार में बनेगा 200 करोड़ का फिल्म स्टूडियो

बिहार में बनेगा 200 करोड़ का फिल्म स्टूडियो -
मुंबई में गैर मराठियों को लेकर जारी विवाद और विरोध के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी की पहल पर बिहार में 200 करोड़ रुपए की लागत से विश्वस्तरीय फिल्म स्टूडियो बनाने का निर्णय लिया है।

तिवारी ने बताया मुख्यमंत्री ने उनसे इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया इस स्टूडियो के लिए पटना से 40 किलोमीटर दूर राजगीर रोड पर 200 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है।

तिवारी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष भोजपुरी फिल्मों कें निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिये कदम उठाने की माँग की थी और मुख्यमंत्री ने उनकी इस पहल का स्वागत किया था।

स्टूडियो के निर्माण के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी और स्टूडियो के निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के किसी अधिकारी को सौंप दी जाएगी।

ज्ञातव्य है कि भोजपुरी फिल्मों से जुड़े हुए कुछ कलाकारों एवं फिल्मकारों ने भोजपुरी फिल्म निर्माण के केन्द्र को मुंबई से हटाए जाने तथा उसे बिहार या उत्तरप्रदेश ले जाने का विरोध किया था और कहा था कि वे मुंबई छोड़कर कहीं नहीं जाएँगे, लेकिन अब स्थितियाँ काफी बदल चुकी हैं। भोजपुरी फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का कहना है कि बिहार में स्टूडियो बनने से बिहार के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।