पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पिछले सात दिनों में कुपोषण एवं साँस की तकलीफ के कारण 25 शिशुओं की मौत हो गई है।
बरहामपुर सदर अस्पताल के सूत्रों के अनुसार रविवार रात एक और बच्चे की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार त्योहारों के मौसम में अधिकतर डॉक्टरों के छुट्टी पर होने से बच्चों को बरहामपुर सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूत्रों के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है। |