असम के तिनसुकिया जिले में सोमवार को प्रतिबंधित उल्फा के 26 कैडरों सहित कुल 46 उग्रवादियों ने दिनजन सैन्य शिविर में सेना के सामने समर्पण कर दिया।
उग्रवादियों ने दाह डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल जतिन्दरसिंह के सामने समर्पण किया। उन्होंने बड़ी संख्या में हथियार एवं विस्फोटक भी सौंपे। समर्पण करने वाले उल्फा के कैडर संगठन की 28वीं बटालियन की बी कंपनी से संबंधित हैं। इस मौके पर तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ के उपायुक्त भी मौजूद थे। |