पश्चिम बंगाल के दक्षिण दीनाजपुर जिले के देउर गाँव में दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार को हुई झड़प में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत 15 लोग घायल हो गए। झड़प में शामिल लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियाँ भी चलाईं।
पुलिस ने बताया कि जैसे ही पुलिस मौके पर पहुँची कि भीड़ ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें पुलिस अधीक्षक एस. बनर्जी पूर्णपात्र और जिला मजिस्ट्रेट एस. चटर्जी घायल हो गए। जब आँसू गैस और लाठीचार्ज से भीड़ को तितर-बितर करने में सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने 20 गोलियाँ चलाईं। जिला प्रशासन द्वारा मदद की गुहार किए जाने के बाद बीएसएफ ने अपनी दो कंपनियाँ गाँव में भेजीं। इस झड़प में 15 लोग घायल हुए हैं। इस सिलसिले में 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआईजी (माल्दा क्षेत्र) केएल टमटा गाँव के लिए रवाना हो गए। वहाँ के हालात अब नियंत्रण में हैं। |