मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > धारा 370 के खिलाफ फिर बोले तोगड़िया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
धारा 370 के खिलाफ फिर बोले तोगड़िया
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगड़‍िया ने संविधान के अनुच्छेद-370 को खत्म करने की जोरदात वकालत करते हुए कहा है कि ऐसा करने से जम्मू-कश्मीर के तीनों क्षेत्रों का समान विकास होगा और उन्हें बराबर का हिस्सा मिलेगा।

तोगड़‍िया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र को सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी दिलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में अनुच्छेद-370 को खत्म करने के एजेंडे को शामिल करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि अनुच्छेद-370 ने ही घाटी के अलगावादी तत्वों को राज्य तथा केंद्र में अपनी विचाराधारा को आगे बढ़ाने की ताकत प्रदान की है। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के शरणार्थियों की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों को आगामी विधानसभा चुनावों में इन शरणार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है। हालाँकि उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा कश्मीर के उग्रवादियों के आतंकवादी बताए जाने के बयान का स्वागत किया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कश्मीर में जरदारी का पुतला फूँका
पुलिस गोलीबारी में दो उग्रवादी ढेर
सैफ अली की पूर्व प्रेमिका रोजा पर आरोप
मुंबई की रेव पार्टी में छापा, 239 गिरफ्तार
मुंबई में भारी मात्रा में आरडीएक्‍स बरामद
कंधमाल मसले पर राजनीति‍-भाजपा