मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > कश्मीर में जरदारी का पुतला फूँका
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर में जरदारी का पुतला फूँका
पाक राष्ट्रपति के आतंकवाद पर बयान का विरोध
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा जम्मू-कश्मीर में सक्रिय चरमपंथियों को आतंकवादी करार दिए जाने के विरोध में बारामुला में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू तोड़कर जरदारी का पुतला जलाया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घाटी में रविवार से लागू कर्फ्यू तोड़ते हुए चार सौ से अधिक लोग बारामुला में एकत्र हो गए और जरदारी के बयान के विरोध में नारेबाजी करने लगे। जरदारी ने हाल में वॉल स्ट्रीट जनरल को दिए साक्षात्कार में कश्मीर में सक्रिय ताकतों को आतंकवादी करार दिया था।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से तितर-बितर होने से पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति का पुतला जलाया। बहरहाल अप्रैल 1979 के बाद यह पहला मौका है जब कश्मीर घाटी में किसी पाकिस्तानी शासक का पुतला जलाया गया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पुलिस गोलीबारी में दो उग्रवादी ढेर
सैफ अली की पूर्व प्रेमिका रोजा पर आरोप
मुंबई की रेव पार्टी में छापा, 239 गिरफ्तार
मुंबई में भारी मात्रा में आरडीएक्‍स बरामद
कंधमाल मसले पर राजनीति‍-भाजपा
बाल ठाकरे नहीं चलाते शिवसेना-राज