मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > बाल ठाकरे नहीं चलाते शिवसेना-राज
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बाल ठाकरे नहीं चलाते शिवसेना-राज
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एक बार फिर शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि बाल ठाकरे शिवसेना नहीं चलाते।

राज ने यह भी कहा है कि पार्टी के मुखपत्र मराठी दैनिक 'सामना' के संपादकीय बाल ठाकरे नहीं लिखते। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से कोई और उनके संपादकीय लिख रहा है। उन्होंने आगे स्पष्ट रूप से कहा कि संपादकीय संजय राउत लिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि संजय राउत अखबार के कार्यकारी संपादक हैं।

यह पूछने पर कि बाल ठाकरे से शक्तिशाली और लोग हैं, राज ने कहा हाँ और वही पार्टी चला रहे हैं। राज ने यह बातें हाल में 'सामना' में एक संपादकीय में उनकी आलोचना और उन्हें 'गद्दार' और पीठ में छुरा घोंपने वाला करार देने के बारे में पूछने पर कही।

राज ने स्पष्ट किया कि उनकी ठाकरे से कोई लड़ाई नहीं है। राज ने फिर से शिवसेना में जाने या भविष्य में मनसे के शिवसेना में विलय से इनकार किया।

राज ने मराठी के मुद्दे पर अपने रुख को न्यायोचित ठहराने के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को कुशल प्रशासक करार दिया। उन्होंने महात्मा गाँधी को पिछली शताब्दी में देश का महानतम नेता करार दिया और हिटलर की राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में तारीफ की। हालाँकि उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी हिटलर के यहूदियों के नरसंहार का समर्थन नहीं कर सकता।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
फिर होगी आरुषि मामले की जाँच
बंगाल में कुपोषण से 24 बच्चे मरे
राज ठाकरे के निशाने पर अब रिबेरो
किस्मत क्या रूठी, अपने भी...
राज बब्बर कांग्रेस में शामिल
हिमाचल में खराब खाने से 57 बीमार