पश्चिम बंगाल के बरहमपुर में बीते सात दिन में 24 बच्चे मारे जा चुके हैं, जिसकी वजह कुपोषण हो सकती है।
बरहमपुर अस्पताल के अधीक्षक भास्कर सामंता ने कि आज तीन बच्चे मरे जबकि कल नौ बच्चे मरे थे। अस्पताल में सात दिन के भीतर मरने वाले बच्चों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चे एक वर्ष से डेढ़ वर्ष के बीच हैं और सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के अधिकतर बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। |