राजधानी दिल्ली में सिलसिलेवार विस्फोटों के बाद पूरे गुजरात में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुजरात के गृह राज्यमंत्री अमित शाह ने कहा राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अहमदाबाद में विस्फोट और उसके बाद सूरत में बम मिलने की घटनाओं के बाद राज्य में पहले से ही सुरक्षा कड़ी थी। वड़ोदरा के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा रविवार को विभिन्न मंडलों को सूरज छिपने से पहले ही प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया है।
पटना में अपर पुलिस महानिरीक्षक (विधि व्यवस्था) अनिलकुमार सिन्हा ने बताया दिल्ली में हुए विस्फोटों के कारण राज्य पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों को एलर्ट करते हुए प्रमुख प्रतिष्ठानों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सिन्हा ने बताया राज्य में गड़बडी की आशंका वाले स्थानों प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
|