आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को 1.11 करोड़ रुपए मूल्य का सोना लूट लिया।
पुलिस ने बताया कि शहर की मरधर कौर सर्विस के हरिराम, मदनसिंह और मिश्राराम एक कार से चार संदूकों में यह सोना लेकर जा रहे थे कि पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाश बंदूक की नोक पर कार सहित सोना लेकर भाग गए।
यह सोना जेट एयरवेज से मुम्बई से यहाँ लाया गया था। हालाँकि पुलिस ने कार को शहर के बाहरी क्षेत्र लिंगारेड्डी गुडा से खोज निकाला लेकिन जाँच में पता चला है कि कार का नम्बर फर्जी है। पुलिस ने बदमाशों का सुराग देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।
|