मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > ...जब गाय ने किया मुख्यमंत्री पर हमला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
...जब गाय ने किया मुख्यमंत्री पर हमला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह रविवार को यहाँ गाय के हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें बचाने के प्रयास में उनका अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया सिंह शाम को राजनाँदगाँव शहर में स्थित गोशाला में गोछाया परिसर का उद्घाटन करने के बाद एक गाय को गुड़ खिलाने लगे। इसी बीच ही गाय ने रस्सी तोड़कर मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री को बचाने के प्रयास में उनका अंगरक्षक सामने कूद पड़ा, जिससे डॉ.सिंह बाल-बाल बच गए।

गाय ने सींग से अंगरक्षक अरशद पर कई प्रहार किए, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई है। कार्यक्रम स्थल पर थोड़ी देर तक अफरातफरी का माहौल बन गया। बाद में मुख्यमंत्री ने घायलावस्था में अंगरक्षक को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भिजवाया। फिर बाद में उसे भिलाई संयंत्र चिकित्सालय भेजा गया है।
और भी
चिरंजीवी से मिले अमरसिंह
प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर गोलीबारी
योगी आदित्यनाथ के काफिले पर हमला
सिंगूर मुद्‍दे पर संकट बरकरार
समयपूर्व बर्फबारी से सर्द हुआ कश्मीर
करार का देशव्यापी विरोध करेगी भाजपा