मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > चिरंजीवी से मिले अमरसिंह
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चिरंजीवी से मिले अमरसिंह
समाजवादी पार्टी के महासचिव अमरसिंह, पार्टी सांसद जया बच्चन और जया प्रदा ने प्रजा राज्यम पार्टी के अध्यक्ष और अभिनेता चिरंजीवी के साथ रविवार को उनके पार्टी कार्यालय में मुलाकात की।

सिंह ने चिरंजीवी के साथ 45 मिनट की मुलाकात के बाद कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें राजनीति पर कोई बातचीत नहीं हुई। हालाँकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिंह और चिरंजीवी ने राज्य और देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और अगले चुनावों में दोनों दलों के बीच गठजोड़ की संभावना के बारे में बातचीत की है।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और मदर टेरेसा से चिरंजीवी के प्रेरणा लेने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चिरंजीवी के सामने एक बेहद मुश्किल काम है, क्योंकि देश में राजनीति दूषित हो गई है।

राज्य से अगला चुनाव लड़ने के बारे में जयाप्रदा ने कहा कि वे उचित समय पर इस बारे में घोषणा करेंगी।
और भी
प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर गोलीबारी
योगी आदित्यनाथ के काफिले पर हमला
सिंगूर मुद्‍दे पर संकट बरकरार
समयपूर्व बर्फबारी से सर्द हुआ कश्मीर
करार का देशव्यापी विरोध करेगी भाजपा
कश्मीर में वक्त पर हों चुनाव-भाजपा