मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक > प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर गोलीबारी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर गोलीबारी
शिक्षिका की मौत, पुलिस ने खंडन किया
मुख्यमंत्री भूपेंदरसिंह हुड्डा के आवास के पास प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस की कथित गोलीबारी में एक महिला शिक्षक की मृत्यु हो गई।

सूत्रों के अनुसार नियमित करने की माँग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अस्थायी शिक्षकों के प्रदर्शन में शामिल राजरानी की मृत्यु गोली लगने के बाद हो गई। उधर पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलीबारी नहीं की।

घटना की निंदा करते हुए मुख्य विपक्षी दल इनेलो ने मुख्यमंत्री हुड्डा के इस्तीफे की माँग की है। हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष कुलदीप विश्नाई ने कहा कि मुख्यमंत्री के तानाशाही शासन के कारण पुलिस को निर्दोष लोगों पर गोलीबारी करने में डर नहीं लगा।

पुलिस ने सर छोटूराम स्टेडियम के पास जाते हुए प्रदर्शनकारियों पर आँसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

उपायुक्त आरएस दून और पुलिस अधीक्षक आलोक मित्तल ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढ़ने के लिए मनाया और उन्हें ही ज्ञापन सौंपने के लिए कहा।
और भी
योगी आदित्यनाथ के काफिले पर हमला
सिंगूर मुद्‍दे पर संकट बरकरार
समयपूर्व बर्फबारी से सर्द हुआ कश्मीर
करार का देशव्यापी विरोध करेगी भाजपा
कश्मीर में वक्त पर हों चुनाव-भाजपा
व‍िदर्भ की ‍विधवाओं को मधुर की मदद